Bhopal News: गलती का हुआ अहसास तो बैरीकेडिंग का तरीका बदला

Share

Bhopal News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ऑक्सीजन सिलेंडर वाले का चालान काटने पर किया था ट्वीट

Bhopal News
भोपाल की यातायात पुलिस स्पेशल लेन बनाकर इस तरह से तैनात की गई है

भोपाल। बहुत पुरानी कहावत है जब जागो तब सवेरा। यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) पुलिस पर बिलकुल सटीक बैठती है। दरअसल, शहर में दो दिनों के लॉक डाउन के लिए लगाए गए बैरीकेड से इमरजेंसी सेवाओं के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में कई बार मीडिया और सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर भी वायरल हुए थे। इस गलती का अहसास भोपाल पुलिस के अफसरों को हुआ और अब एक स्पेशल लेन बनाकर इमरजेंसी सेवाओं के लिए मार्ग बनाया गया। इसमें एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, टैंकरों को नहीं रोका जाएगा।

यहां हुए है इंतजाम

शहर से आने वाले कई दूसरे मार्गों के वाहनों को लंबा घुमकर आना—जाना पड़ रहा था। इसलिए यह कवायद की गई है। शहर में लालघाटी, अल्पना तिराहा, पुल पुख्ता, चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, हलालपुरा के अलावा कई अन्य जगहों पर स्पेशल लेन बनाई जा रही है। ताकि मेडिकल एवं आपातकालीन अन्य सेवाओं के वाहनों को आने—जाने में कोई परेशानी न हो सके। इसके लिए सोमवार को दिनभर यातायात पुलिस स्पेशल बैरीकेटिंग का काम करती रही। डीएसपी ट्रैु​फिक सुशील तिवारी ने बताया कि कई अन्य जगहों पर भी यह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी वाहनों को नहीं रोकते थे। लेकिन, यह अतिरिक्त प्रयास हमारी तरफ से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर तीन मोबाइल ले भागा चोर

यह थे हालात

Bhopal News
कंपलीट बैरीकेडिंग के चलते हर रोज शहर के कई हिस्सों में इस तरह के हालात बनते थे- File Photo

आपने यह जो चित्र देखा है वह भोपाल के हबीबगंज स्थित गणेश मंदिर के नजदीक का है। यहां मिसरोद से आने वाली एम्बुलेंस फंस गई थी। यह चित्र 2 अप्रैल का है। शुक्र है उस दिन निगम कर्मचारी थे तो बैरीकेड खोल दिया गया। यदि कर्मचारी नहीं होता तो एम्बुलेंस को एक किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता। लगभग ऐसे ही हालात शहर के कई अन्य इलाकों में भी रोज बनते थे। इस समस्या को लेकर कई विभागों के कर्मचारियों ने भी बताए थे। ट्रैफिक पुलिस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट ​भी किया था। उन्होंने कहा था कि ऑक्सीजन सिलेंडर वालों को रोका जा रहा है।

Don`t copy text!