Bhopal Crime News: तस्कर से 18 किलो गांजा बरामद

Share

Bhopal Crime News: आटो की सवारी सीट के नीचे छुपाकर रखा था

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तस्कर से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। यह बरामदगी भोपाल (Bhopal Crime News) पुलिस ने की है। आरोपी यहां अपनी बहन के घर किराए में रहता था। बहन का घर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Drug Smuggling) के पॉश इलाके में था। क्राइम ब्रांच बरामद गांजे की खेप पहुंचाने वालों के संबंध में पड़ताल कर रही हैं।

रेलवे ब्रिज के नीचे पकड़ाया

एमपी नगर पुलिस ने 27 दिसंबर को एक आरोपी को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज नायक (Manoj Nayak) है। वह दुर्गा नगर इलाके में रहता था। वह आटो चलाने का काम करता है। उसे रचना नगर अण्डरब्रिज के पास रेलवे ट्रेक के किनारे से हिरासत में लिया गया था। आटो की तलाशी लेने पर सवारी बैठने की सीट के पीछे सफेद रंग की बोरी मिली। इस बोरी में 18 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है। आरोपी फिलहाल अरेरा कॉलोनी स्थित ई—4 में बहन के घर में रहता था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

सटोरियों पर शिकंजा

भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) जल्द शहर के कुख्यात सटोरियों के खिलाफ एक्शन के मूड़ में है। इस संबंध में 73 सटोरियों की सूची सार्वजनिक की गई है। इन सटोरियों के संबंध में थानों से जानकारी जुटाई गई थी। क्राइम ब्रांच ऐसे बदमाशों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने से लेकर अतिक्रमण को जमींदोज करने की भी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : लिव इन रिलेशन में झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!