Bhopal Cop News: अफसरों के आर्डर नहीं मानने पर डीसीपी ने चलाया चाबुक

Share

Bhopal Cop News: हबीबगंज थाने के एसआई समेत चौदह पुलिस कर्मियों को दो-दो हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अफसरों के आदेश, जनता की शिकायतों के निराकरण नहीं करने और स्पष्टीकरण मांगने पर जवाब नहीं देने पर एसआई समेत चौदह पुलिस कर्मियों को दो-दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा दी गई है। दंडित अफसर और कर्मचारी भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने में तैनात हैं। इस संबंध में आर्डर प्रभारी जोन-1 डीसीपी अखिल पटेल की तरफ से जारी हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में सजा देने का भोपाल में यह पहला मामला है। जिसकी चर्चा शहर के हर थाने में हो रही है।

आर्डर में हैं इन पुलिस कर्मियों के नाम

जानकारी के अनुसार जिन्हें दंडित किया गया उनमें एसआई मुक्ता शर्मा (SI Mukta Sharma), कार्यवाहक उप निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर (SI Narayan Singh Thakur), अखिलेश त्रिपाठी (Akhilesh Tripathi), कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुधाकर शर्मा (SI Sudhakar Sharma) , कन्हैयालाल कश्यप (Kanhaiyalal Kashyap) , कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सेंगर (HC Raghvendra Sengar), आलोक शर्मा (Alok Sharma), मिलन सिंह (Milan Singh), अरुण प्रताप सिंह (Arun Pratap Singh), पुष्पेन्द्र यादव (Pushpendra Yadav), नारायण शर्मा (Narayan Sharma), नागेन्द्र सिंह (Nagendra Singh), नागेन्द्र त्रिपाठी (Nagendra Tripathi) और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुनंदा चौधरी (HC Sunanda Chaudhry) के नाम शामिल हैं। आदेश में लिखा गया है कि सभी कर्मचारियों के पास अलग-अलग प्रकरणों की डायरी हैं। जिनके संबंध में कई बार कार्यालय को शिकायत मिली थी। संबंधित शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यालय की तरफ से जवाब मांगा तो वह भी नहीं दिया गया। यह सभी शिकायतें जनता के आरोपों से संबंधित थी। यह आदेश 27 मई को डीसीपी जोन-1 कार्यालय से अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) ने जारी किया। इस जोन में पद रिक्त होने के कारण क्राइम ब्रांच डीसीपी के पास इसका अतिरिक्त प्रभार हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आटो चालक को पत्थर मारकर जख्मी किया

इसलिए थानों में मचा हुआ है हड़कंप

पुलिस कमिश्नर की तरफ से सभी जोन डीसीपी को पर्यवेक्षण करने को लेकर पत्राचार हुए थे। जिसमें अलग-अलग केस डायरी में मिल रही शिकायतों को लेकर कार्रवाई करने के लिए बोला गया था। जिस तरह की कार्रवाई की गई है उन कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड में वह दर्ज किया जाएगा। इससे भविष्य में प्रगति से संबंधित सभी जगह पर यह अर्थदंड उनके कार्य पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। अफसरों की एक तरफा कार्रवाई को लेकर कांस्टेबल से लेकर एसआई स्तर के अधिकारियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!