Covid-19 News: बंदी की मौत के बाद खुला कोविड पॉजिटिव होने का राज

Share

Covid-19 News:  भोपाल की जेल में मची अफरा—तफरी, छह जेल कर्मचारियों का कराया गया टेस्ट

Covid-19 News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। जेल बंदी की मौत (Covid Positive Prisoner Death Case) के बाद उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Covid-19 News) आया। यह खबर मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। जिस बंदी को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी उसकी देखरेख में लगे छह कर्मचारियों को टेस्ट के लिए कहा गया है। सभी 6 कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इधर, एक अन्य बंदी (Bhopal Prisoner Death) की भी बीमारी से मौत हो गई है।

दस्त की शिकायत के बाद कराया भर्ती

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि हमीदिया अस्पताल से 14 अगस्त की रात 8 बजे जेल बंदी की मौत (Bhopal Jail Bandi Ki Mout) की सूचना आई थी। बंदी गुनगा थाना क्षेत्र में रहने वाला दौलत राम ​लोधी (Daulatram Lodhi) पिता फुंदी लाल लोधी उम्र 74 साल था। उसको हत्या के मामले में नवंबर, 2019 में सजा मिली थी। यह हत्या 2016 में हुई थी। दौलत राम लोधी (Prisoner Death In Bhopal) ने जेल में लगातार दस्त होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसको 13 अगस्त को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में महिलाओं की माहवारी जेल विभाग के लिए बनी मुसीबत

विधिक राय के बाद फैसला

दौलत राम लोधी की मौत (Daulatram Lodhi Death Case) के बाद कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया। जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद तो जेल में हड़कंप मच गया। उसको हमीदिया अस्पताल ले जाने वाले और वहां वार्ड में तैनात 6 कर्मचारियों को टेस्ट के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। जेल अधिकारी पीडी श्रीवास्तव (PD Shrivastav) ने बताया कि दौलत राम लोधी दंडित बंदी था। नियमानुसार बंदियों के पीएम के पूर्व मजिस्ट्रीयल जांच के आ​देश होते हैं। पीएम बकायदा वीडियो बनाते हुए किया जाता है। लेकिन, दौलत राम लोधी की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव निकलने पर विधिक राय ली गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झोपड़ी में घुसकर बलात्कार

एक अन्य बंदी की मौत

कोरोना संक्रमित शव को प्रशासन अंत्येष्टि करता है। इसलिए दौलत राम के शव को सुरक्षित रख दिया गया है। इधर, गांधी नगर सेंट्रल जेल के एक अन्य बंदी राजाराम उम्र 60 साल की मौत हो गई। वह बालाघाट से इलाज के लिए ट्रांसफर पर लाया गया था। उसको दिल की बीमारी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!