Bhopal News: मंगलसूत्र के बाद कॉलेज छात्र का मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: चौबीस घंटे के भीतर हुई दूसरी वारदात , पिपलानी इलाके की घटना

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। घर के पास टहल रहे एक युवक से मोबाइल स्नैच कर लिया गया। वारदात करने वाले बाइक पर सवार दो बदमाश थे। यह सनसनीखेज घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। बदमाशों का हुलिया दो दिन पहले मॉर्निग वॉक के दौरान वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने वालों से मैच हो रहा है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस संबंध मेें आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

घर के पास टहलते समय हुई वारदात

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मुकुल पटेल (Mukul Patel) पिता रणधीर पटेल उम्र 24 साल सच्चिदानंद नगर (Sachidanand Nagar) में रहता है। वह घर के पास 28 अगस्त की शाम सात बजे मोबाइल पर बातचीत करते हुए टहल रहा था। मुकुल पटेल एक कॉलेज में पढ़ता है। जबकि उसके पिता रणधीर पटेल (Randheer Patel) का कारोबार है। आरोपी काली रंग की बाइक (Bike) पर दो लोग थे। उन्होंने मुकुल पटेल से मोबाइल (Mobile) छीना और फरार हो गए। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र चौधरी (ASI Virendra Chaudhry) कर रहे हैं। हालांकि जांच के नाम पर सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात के अलावा अन्य कोई तथ्य नहीं हैं। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण 590/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूध डिपो से 58 कैरेट माल चोरी
Don`t copy text!