Bhopal News: जाने वाली जगह पूछी फिर लूट लिया

Share

Bhopal News: महादेव ट्रैवल्स कंपनी के कंडक्टर के साथ हुई वारदात, मोबाइल और नकदी छीनकर भागे लुटेरे

भोपाल। महादेव ट्रैवल्स कंपनी के कंडक्टर के साथ दो युवकों ने लूटपाट की है। इससे पहले आरोपियों ने उसको पीटा भी दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मंगलवारा थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटैज की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है। जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

मारपीट का रूप दिया बदमाशों ने

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे 93/22 धारा 394/34 (जख्मी कर लूटपाट और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया गया है। वारदात अल्पना तिराहे के नजदीक रमा होटल के पास रात आठ बजे हुई थी। इस मामले की शिकायत फरमूद खां पिता मेहमूद खां उम्र 28 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा बैरसिया गांव का रहने वाला है। फरमूद खां (Farmood Khan) ने पुलिस को बताया कि वह महादेव ट्रैवल्स कंपनी में कंडक्टर है। मालिक गोलू चौकसे (Golu Choukse) हैं जिनके मकान में वह रहता भी हैं। घटना केे वक्त वह दोस्त रोहित यादव (Rohit Yadav) को रेलवे स्टेशन छोड़कर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो लड़के आए। जिन्होंने पहले यह पूछा कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वह झूमाझटकी करके मोबाइल छीनने लगे। इसी बीच दूसरे लड़के ने जेब से 1400 रुपए भी निकाल लिए। घटनाक्रम को आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर हो रही मारपीट की शक्ल दी थी। हमले में फरमूद खां को दाहिने हाथ की उंगली और कोहनी में चोट आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पति—पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!