MP BJP News: भाजपा कार्यालय के पुर्ननिर्माण का फैसला 

Share

MP BJP News: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने किया अस्थायी कार्यालय का निरीक्षण

MP BJP News
प्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। यह नया भवन बेहद हाईटेक होगा। जबकि पुराने भवन को किराए पर लिए जाने का फैसला हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (MP BJP News) के ठीक सामने स्थित खाली आरटीओ भवन का निरीक्षण किया। जहां अस्थायी रूप से भाजपा कार्यालय संचालित किया जाना है।

केंद्र से मंजूरी लेने के बाद फैसला

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया किराए के भवन का शासकीय मानदंडों और नियमों के आधार पर भवन का शुल्क दिया जायेगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने राष्ट्रीय अध्क्षयीय कार्यकाल (MP BJP News)  में लक्ष्य दिया था कि पार्टी का प्रत्येक जिले में कार्यालय होना चाहिए। सभी कार्यालय सर्व सुविधायुक्त होना चाहिए। जिसको लेकर यह सतत प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि जब प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर का निर्माण हुआ था उस समय भव्यता के साथ परिपूर्ण कार्यालय था। परंतु आज की आवश्यकता अनुसार इसमें बदलाव किया जा रहा है। इस हेतु केन्द्रीय नेतृत्व से आवश्यक दिशा निर्देश लेने के बाद प्रदेश संगठन ने आधुनिक, सुसज्जित, सर्व सुविधायुक्त और सादगीपूर्ण कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: दो दिन बाद हमीदिया अस्पताल में हुआ पीएम
Don`t copy text!