Bhopal Dowry Case: बहू चाहिए लेकिन मोटी रकम और कार के साथ

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के कई सालों बाद भी दहेज लाने का दबाव बनाया जा (Bhopal Dowry Case) रहा है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। बुधवार दोपहर महिला थाना पुलिस ने पति और सास—ससुर के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Crime Against Woman) का मुकदमा दर्ज किया है। ससुराल वालों ने बहू के परिजनों से मोटी रकम और कार की मांग की थी।

एक साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय महिला पंचवटी कॉलोनी करोंद की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी
एक साल पहले जून महीने में राम किशोर (Ram Kishor) पिता दशरथ से कराई थी। शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। सास अयोध्या बाई छोटे—छोटे कामों में कमियां निकालती थी। पीड़िता ने जब परिजनों से इस बारे में बात की तो उन्होंने पांच लाख रूपए कैश और कार की मांग उनके सामने रख दी। यह नहीं देने पर उसको साथ ले जाने की धमकी दी गई।

पीड़िता पहुंची थाने

पीड़िता ने बताया इस तरह के व्यवहार से माता—पिता ने ससुराल वालों से काफी विनती की थी। लेकिन उनका नजरिया नहीं बदला। तंग आकर बुुधवार दोपहर एक बजे महिला थाने पहुंची और पति रामकिशोर, सास अयोध्या बाई और ससुर दशरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने (धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत) मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: जिसने थाने में गदर मचाया उस पर दर्ज हैं मुकदमे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!