Bhopal Dowry Case: प्रेमिका के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर रहा सेना का अधिकारी

Share

Bhopal Dowry Case: सैन्य अफसर के परिजनों ने सुधारने की बजाय बहू पर फोड़ा ठीकरा

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेमिका के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी सेना का अधिकारी है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। इसके बाद भी सेना के जवान का किसी पराई स्त्री से संबंध है। पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपी पति उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला के ससुराल वाले भी बेटे का साथ दे रहे हैं। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस से मदद मांगी है। इधर, शादी के बाद सास के पैसों पर राज करने वाले जमाई के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बहू को कोसने लगे सास—ससुर

कोलार थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के लखनउ निवासी नक्षत्र भंडारी से 2008 में कराई थी। जांच अधिकारी एसआई अंजना धुर्वे ने बताया नक्षत्र भंडारी फौज में है। उसकी पोस्टिंग इस दौरान जाम नगर गुजरात में है। शादी के कुछ समय बाद से ही नक्षत्र महिला को मानसिक यातनाएं देने लगा था। विरोध करने पर नक्षत्र की किसी पराई स्त्री के साथ संबंधों का पता उसकी पत्नी को चला। महिला ने ससुराल वालों ने मदद मांगी तो उन्होंने बहू को ही कोसना शुरू कर दिया।

कुटुंब न्यायालय में चल रहा केस

जांच अधिकारी ने बताया महिला काफी दिनों तक पति और ससुराल वालों की मानसिक यातनाएं झेल रही थी। महिला ने यूपी के कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई है। दोनों की फौज में भी काउंसलिंग हुई थी। लेकिन, उसके कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए। तंग आकर युवती मायके लौट आई। जिसके बाद सोमवार शाम साढ़े छह बजे आरोपी नक्षत्र भंडारी, मौसी सास मधु भंडारी और सास इंद्राणी भंडारी के खिलाफ धारा 498ए/323/504/34/3/4 प्रताड़ना, मारपीट, धमकाते हुए गाली देना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कालसर्प का डर दिखाकर महिला को ठगा

सास के पैसों पर राज

कोलार थाना पुलिस ने बताया 28 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जांच अधिकारी आरआर शुक्ला ने बताया युवती मूलत: विदिशा की रहने वाली है। उसका पति नरेंद्र शर्मा भी विदिशा में रहता है। दोनों शादी के बाद काफी समय से थाना क्षेत्र में रह रहे है। नरेंद्र पेशे से ड्रायवर है। वह अक्सर दहेज लाने के लिए पत्नी को परेशान करता है। जब युवती की मां जीवित थी तो वह उससे पैसे मांगकर पति को देती थी। लेकिन, इस लॉक डाउन में युवती की मां का देहांत हो चुका है।

बहन और जमाई से पैसे लाने दबाव

जांच अधिकारी ने बताया नरेंद्र की सास जब से खत्म हुई है। वह उसकी बहनों से पैसे लाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारता—पीटता है। सोमवार दोपहर भी आरोपी ने पत्नी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की है। पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे धारा 498ए/323/506/ प्रताड़ना, मारपीट, और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस के लिए पहेली बना थाने से भागा रवि
Don`t copy text!