Bhopal Dowry Case: बिना मंडप की दुल्हन

Share

Bhopal Dowry Case: कागजी दस्तावेजों के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज मायके में बैठी पत्नी को स्वीकारने तैयार नहीं हो रहा पति

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) शादी की एक कहानी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई। दरअसल, दुल्हन मायके में हैं जो कभी ससुराल ही नहीं गई। वहीं मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराने का फरियाद थाने में लगा दिया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल दहेज (Bhopal Crime Against Woman) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी इस मामले में केवल पति को बनाया है।

ऐसे हुई थी शादी

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है। उसने आरोपी रिषभ यादव (Rishab Yadav) के खिलाफ गुरूवार शाम 7 बजे मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया वह अहीरपुरा इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसकी प्रायवेट नौकरी भी छूट गई थी। उसकी मुलाकात रिषभ यादव से हुई थी। रिषभ भी उसके इलाके में रहता है। दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बीतने के बाद एक—दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। इस फैसले से दोनों का परिवार बेखबर था। इसके बावजूद रिषभ के साथ जाकर उसने कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी से मुकरा पति

दोनों ने फरवरी, 2019 में शादी घर वालों को बिना बताए की थी। दोनों ने परिवार से इस बात को राज बनाकर रखा। लेकिन, खबर लड़की के मां को लग गई। घर में हंगामा हुआ पर इज्जत बनी रहे इसके लिए संबंध बनाने परिवार तैयार हो गया। दोनों परिवारों ने शादी रीति—रिवाज से कराने का फैसला किया। इसी दौरान लड़की के परिवार ने कार्ड से लेकर तमाम सारी चीजे बुक करा दी। मुर्हुत तीन मई को निकला था। तभी रिषभ रिश्ते से मुकर गया। वह पीड़िता को फोन करके दहेज में 1 लाख रूपए मांगने लगा।

यह भी पढ़ें:   Guna Court News : बजाज फायनेंस के फर्जी लोन में गिरफ्तारी

कोर्ट मैरिज के पेपर फाड़े

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस बात को लेकर आरोपी रिषभ के साथ विवाद हुआ। इस विवाद में जब उसको कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए गए तो उसको छीनकर उसने फाड़ दिए। पुलिस ने गुरूवार शाम आरोपी रिषभ यादव के खिलाफ धारा 3/4 दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कोर्ट से मैरिज सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी निकाली जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!