Bhopal Crime News: बेटा नहीं होने पर पीटता था पति

Share

Bhopal Crime News: आरोपी पति और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) बेटा नहीं होने पर पति और ससुराल वाले महिला को पीटते (Bhopal Crime Against Woman) थे। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। महिला की दो बेटियां है। पति और ससुराल वाले उससे एक बेटे की उम्मीद कर रहे थे। बेटा नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित (Bhopal Crime News) कर रहे थे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ (Bhopal Woman Harassment Case) मुकदमा दर्ज कर लिया है।

18 साल पहले शादी

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम 7:30 बजे 40 वर्षीय महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह कुरावर में पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी। पति मजदूर करता हैै। शादी के बाद पहली बार जब वह गर्भवती हुई थी। तभी से ससुराल वालों ने लड़का होने की चाह उजागर कर दी थी। लेकिन, पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया था।

यह हुआ दूसरी बच्ची के बाद

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने बेटी के जन्म से ही उसके साथ व्यवहार बदल दिया था। जब पीड़िता दूसरी बार गर्भवती हुई और फिर एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना ज्यादा शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर पीड़िता के साथ आए दिन लड़का नहीं होने के कारण ससुराल वाले मारपीट करने लगे थे। जिससे तंग आकर पीड़िता उसके मायके हनुमानगंज इलाके में चली आई। मायके की सलाह के बाद महिला थाने पहुंची। वहां उसने धारा 498ए प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: थानेदार के भाई जालसाजी के शिकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!