Bhopal News: वीडियोग्राफर को बीयर की बोतल सिर में मारकर किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: बारिश से बचने भवन के नीचे खड़े आरोपिी के साथ पीड़ित को मजाक करना महंगा पड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सिर पर बीयर की बोतल मारकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। हमलावरों की संख्या चार सामने आई है। जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। हमले से पहले पीड़ित के साथ हंसी-मजाक करने पर विवाद हो गया था।

मजाक में आरोपी को लगा लिया था गले

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 28 वर्षीय अनूप सिंह कुशवाहा (Anoop Singh Kushwah) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह रविशंकर नगर (Ravi shankar Nagar) स्थित बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वे 07 जून की रात अपने दोस्तों प्रमोद, अक्षय और दानिश के साथ सात नंबर मार्केट होटल में भोजन करने गए थे। वापस लौटते वक्त बारिश होने लगी। तभी वह बचने के लिए भवन के नीचे खड़े हो गए। तभी वहां एक हमलावर आया। पहले अनूप सिंह कुशवाहा और उसके दोस्त उससे मजाक करने लगे। इसी दौरान दानिश वहां से चला गया। इसके बाद अनूप सिंह कुशवाहा ने आरोपी को गले लगा लिया। जिस कारण वह नाराज हुआ और उसने तमाचा मार दिया। यहां से शुरु हुआ विवाद तो आरोपी ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने अनूप सिंह कुशवाहा के साथ मौजूद प्रमोद को घेर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर बीयर की बोतल (Beer Bottle) मारकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण 356/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे हैं। हमलावरों के संबंध में पुलिस को सुराग मिले हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पाकिस्तान के समर्थन में तो भारत के खिलाफ लगाए नारे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!