Bhopal News: समय पर सैलरी दी जाए: खेल संचालक

Share

Bhopal News: मध्य प्रदेश में अब स्कूल—कॉलेज के बाद खेल गतिविधियों पर रोक लगी

Bhopal News
पवन जैन, खेल संचालक, मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में आदेश खेल संचालक पवन जैन ने दिए हैं। वे राजधानी भोपाल (Bhopal News) में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खेल अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। यह बैठक वर्चुअली हुई थी। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के भी आदेश दिए हैं।

स्टेडियम में हुई थी बैठक

खेल संचालक पवन जैन ने शुक्रवार को टीटी नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खेल अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला खेल अधिकारियों से चर्चा कर स्टाॅफ के सभी कर्मचारियों, खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टाॅफ को समय पर वेतन मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। खेल अधिकारी कोरोना काल के इस कठिन समय में अपना, अपने परिवार और पूरे स्टाॅफ का मनोबल बनाए रखें। यह उत्साह का समय नहीं है और उम्मीद है कि परीक्षा का यह दौर भी शीघ्र ही समाप्त होगा। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए योग एवं व्यायाम जैसी गतिविधियों को निरन्तर जारी रखने पर जोर दिया। खेल संचालक ने कहा कि 45 साल या इससे अधिक उम्र के सभी अधिकारी—कर्मचारी वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। मास्क पहने और डिस्टेंसिंग का पालन करें।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई थी फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!