Bhopal News: वयोवृद्ध महिला से छीना पूजन सामग्री रखा बैग

Share

Bhopal News: मंदिर से लौटते वक्त एक्टिवा सवार झपटमार ने दिया वारदात को अंजाम, बुलेट सवार बदमाशों ने मीडियाकर्मी से छीना आईफोन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान झपटमारी की दो सनसनीखेज वारदातों को अलग—अलग गिरोह ने अंजाम दिया है। घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा और एमपी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें एक वयोवृद्ध महिला से पूजन सामग्री वाला बैग एक मोपेड सवार ने छीन लिया। वहीं एमपी नगर में एक मीडियाकर्मी से बूलेट में सवार दो लड़के आईफोन छीन ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं में झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीछे से बुलेट से आकर छीना आईफोन

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार झपटमारी की वारदात 25 मई की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। पीड़िता गुणमाला जैन पति स्वर्गीय डॉक्टर भूषण चंद्र जैन उम्र 78 साल है। वह लालघाटी (Lalghati) स्थित जैन नगर (Jain Nagar) में रहती हैं। गुणमाला जैन (Gunmala Jain) हर रोज घर से जैन मंदिर जाती है। वे अपने साथ पूजन बैग (Bag) लेकर घर से निकलती थीं। जिसमें चोदी की दो प्लेट, दो छोटे कलश, दो कटोरी, एक चांदी की माला और एक ठोना के अलावा नकदी एक हजार रुपए रखे रहते हैं। घटना वाले दिन पूजन करके लौटते वक्त जैन डेयरी (Jain Dairy) के सामने मोपेड सवार ने उनका बैग छीन लिया। उन्होंने पीछे पलटकर देखा तो मोपेड (Moped) पर नंबर भी नहीं था। आरोपी को दबोचने के लिए उन्होंने मदद मांगी तो कुछ लोगों ने संदेही का पीछा भी किया था। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में 25 को झपटमारी का प्रकरण 299/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा नहीं की थी। मामले की जांच एसआई सर्वेश सिंह (SI Sarvesh Singh) की तरफ से की जा रही है। पुलिस ने छीने गए माल की कीमत 60 हजार रुपए बताई है। इधर, एमपी नगर (MP Nagar) थाना क्षेत्र में 24 मई की रात लगभग 11 बजे झपटमारी की वारदात सात नंबर बस स्टॉप के पास हुई। जिसकी एफआईआर पुलिस ने 25—26 मई की दरमियानी रात लगभग पौने दो बजे प्रकरण दर्ज किया। पीड़ित संजय सिंह सोनी पिता अमर सिंह सोनी उम्र 28 साल है। वे अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहते हैं और मीडिया (Media) में नौकरी करते हैं। घटना वाले दिन वे अपने दोस्त अमित के साथ छह नंबर से सात नंबर बस स्टॉप की तरफ जा रहे थे। जब वे एसबीआई (SBI) एटीएम के सामने पहुंचे तो मोबाइल (Mobile) पर कॉल आया तो वे बातचीत करने लगे। तभी बिना नंबर की रॉयल इनफिल्ड हण्टर ब्लू कलर की मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश आए और उनसे आईफोन (Iphone) छीन ले गए। इसके बाद संजय सिंह सोनी (Sanjay Singh Soni) ने बोर्ड आफिस तक संदिग्धों का अपनी मोपेड से पीछा किया था। बोर्ड आफिस से वह ओझल हो गए और नहीं मिल सके। एमपी नगर पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण 204/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार संजय सोनी (HC Sanjay Soni) कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों को दबोचने पीछा करने वाले रुट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर युवक की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!