MP News: उज्जैन में वैक्सीन लगाने गए दल पर हमला

Share

MP News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा गया

MP News
सांकेतिक चित्र

उज्जैन। मध्य प्रदेश (MP News) में वैक्सीन को लेकर अभी भी ग्रामीण अंचलों में गफलत बनी हुई है। ताजा घटना उज्जैन से सामने आई है। यहां वैैक्सीन लगाने गए स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी सक्रिय हुए। घटना के पीछे कई जानकारियांं अभी आना बाकी है।

दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह घटना उज्जैन के उन्हेल तहसील में स्थित मालीखेड़ी गांव की है। गांव वालों ने हंगामा करने के बाद हमला किया था। घटना की पुष्टि मीडिया से एएसपी आकाश भूरिया (ASP Akash Bhuriya) ने भी की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कई दिनों से गांव में दौरा कर रही थी। ग्रामीण वैक्सीन लगाने के लिए तैयार नहीं थे। दल जब दोबारा पहुंचा तो ग्रामीण बिफर गए। उन्होंने हमला कर दिया। बताया जाता है कि हमले में पंचायत के महिला पदाधिकारी का पति जख्मी है। पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अभी कई अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: ब्लैड मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से छीनी रकम
Don`t copy text!