Bhopal News: दो युवकों से छीने मोबाइल

Share

Bhopal News: अशोका गार्डन थाने ने दो दिन बाद दर्ज किया मुकदमा, मोपेड और बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो झपटमारी की वारदातों में एफआईआर हुई है। घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। छीने गए मोबाइल की कीमत 25 हजार रुपए पुलिस ने बताई है। अशोका गार्डन में दो दिन पूर्व वारदात हुई थी। जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस ने दर्ज की है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार विनायक तिवारी पिता गिरजा शंकर तिवारी उम्र 19 साल मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के लश्करपुर (Lashkarpur) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां वे स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित चांदबड़ में रहते हैं। विनायक तिवारी (Vinayak Tiwari) के साथ झपटमारी की वारदात 1 जून की रात लगभग पौने नौ बजे हुई थी। झपटमार ने पहले उनसे पता पूछा था। घटना अशोक विहार (Ashok Vihar) कॉलोनी में हुई थी। मोबाइल (Mobile) झपटने वाले युवक ने काली शर्ट पहन रखी थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने इस मामले में 03 जून की सुबह लगभग सवा दस बजे प्रकरण 273/26 दर्ज किया है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) इलाके में उत्कर्ष पुरोहित (Utkarsh Tiwari) से मोबाइल छीन लिया गया। वह 03 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे वीनस अस्पताल (Venus Hospital) के पास टहल रहा था। झपटमारी करने वाले बदमाश बाइक (Bike) पर सवार थे। इस मामले में 03—04 जून की दरमियानी रात लगभग एक बजे पुलिस ने पीड़ित के पिता संजीव कुमार पुरोहित (Sanjeev Kumar Purohit)  पिता स्वामी शरण पुरोहित उम्र 45 साल की रिपोर्ट पर प्रकरण 488/26 दर्ज किया है। परिवार गिरनार वैली (Girnar Valley) अयोध्या बायपास पर रहता है। संजीव कुमार पुरोहित का ई—कॉमर्स का व्यवसाय है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!