Fish Fortune Scam: कोहेफिजा के बाद निशातपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share

Fish Fortune Scam: फिश फॉरच्यून कंपनी के गिरफ्तार सीएमडी के बाद सीईओ का मामला

Fish Fortune Scam
कंपनी की वेबसाइट से लिया गया चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के सैंकड़ों किसानों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के गिरफ्तार सीएमडी को निशातपुरा थाना पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। जिसके बाद हुई पूछताछ करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है। इससे पहले कोहेफिजा पुलिस ने फिश फॉरच्यून कंपनी (Fish Fortune Scam) के सीईओ को गिरफ्तार किया था।

यहां दर्ज है चार मुकदमे

कोहेफिजा थाना पुलिस ने 16 दिसंबर को बस स्टेंड से हरियाणा के झझर निवासी विनय शर्मा पिता नरेश कुमार शर्मा उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया था। विनय शर्मा को 20 दिसंबर तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से निशातपुरा थाना पुलिस ने अपने विनय शर्मा (Vinay Sharma) को गिरफ्तारी के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया। निशातपुरा थाने में फिश फॉरच्यून की दर्ज एफआईआर की जांच एसआई मातादीन अहिरवार के पास हैं। उन्होंने बताया कि उसकी फॉरमल गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले कोहेफिजा थाना पुलिस ने ही फिश फॉरच्यून कंपनी के सीएमडी बृजेन्द्र कुमार कश्यप (Brijendra Kumar Kashyap) को 4 दिसंबर को हिरासत में लिया था। यहां मामले की जांच एसआई आरपी सिंह के पास है। कोहेफिजा थाने में ही बृजेन्द्र कुमार कश्यप और विनय शर्मा के खिलाफ चार मुकदमे 607/629/620—632/21 धारा 420 जालसाजी दर्ज है।

इतने सारे केस कि पुलिस भी हैरान

Fish Fortune Scam
भोपाल जिला अदालत — फाइल फोटो

कोहेफिजा थाने में गिरफ्तार विनय शर्मा की कंपनी में 20 फीसदी का पार्टनर था। उसको पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने फिर निशातपुरा थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया था। विनय शर्मा को न्यायाधीश रोहित श्रीवास्तव (Justice Rohit Shrivastava) की अदालत में कोहेफिजा पुलिस ने पेश किया था। जबकि दूसरे आरोपी को गुरुग्राम नोयडा से गिरफ्तार बृजेन्द्र कुमार कश्यप की 80 फीसदी की पार्टनरशिप थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ 14 प्रकरण दर्ज है। क्राइम ब्रांच में दर्ज फिश फॉरच्यून कंपनी मामले की जांच इंस्पेक्टर दिलीप देवडा के पास है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के कई प्रोडक्शन वारंट जारी है। उसको 14 दिसंबर की अदालत में पेश किया गया था। फिश फॉरच्यून कंपनी के प्रदेश में ही 10 मुकदमे दर्ज है। इसलिए सभी थाना पुलिस आरोपियों की जांच को लेकर समन्वय नहीं बैठा पा रही।

यह भी पढ़ें:   हादसे पर हादसा, दुर्घटना देख रही भीड़ पर पलटी बस, 4 की मौत, दर्जनों घायल

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fish Fortune Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!