Bhopal Cop News: छुट्टी वाले दिन आधी रात एसीपी का पीएचक्यू कर दिया ट्रांसफर

Share

Bhopal Cop News: पॉक्सो एक्ट मामले में युवा आईपीएस के अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने दिया था आखिरी आर्डर

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। आईपीएस 2023 बैच के अधिकारी मनीष भारद्वाज का 30 मई की रात ट्रांसफर आर्डर (Bhopal Cop News) जारी हुआ है। इस आदेश से चौबीस घंटा पहले उन्होंने पॉक्सो एक्ट मामले में उनके पास पहुंची जीरो की एफआईआर दर्ज करने के आर्डर दिए थे। उनके ट्रांसफर के पीछे इसी आर्डर को वजह माना जा रहा है। वे एमपी नगर संभाग में एसीपी थे।

नाबालिग से हुई छेड़छाड़ के प्रकरण से जुड़ा है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला एक नाबालिग से हुई छेड़छाड़ के दर्ज प्रकरण से जुड़ा है। यह प्रकरण हबीबगंज (Habibganj) थाने में कुछ महीना पूर्व दर्ज हुआ था। इस मामले के ही सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष जो राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला है उसने आवेदन राजस्थान पुलिस को दिया था। राजस्थान पुलिस ने जीरो पर कार्रवाई करके हबीबगंज थाने केस डायरी भेजी थी। लेकिन, क्षेत्राधिकार और मामला एमपी नगर (MP Nagar) इलाके का बताकर जीरो पर दर्ज एफआईआर को लौटा दिया गया था। यह एफआईआर एसीपी एमपी नगर मनीष भारद्वाज (ACP Manish Bharadwaj) के पास पहुंची। जिसमें उन्होंने थाना पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि इसी आदेश पर कार्रवाई के बाद उनके पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच करने की पटकथा लिखी गई। पीएचक्यू अटैच होने के बाद मंत्रालय से जारी आदेश सुर्खियों में आ गया है। एसीपी एमपी नगर को पीएचक्यू अटैच करने के आदेश पर होम डिपार्टमेंट सचिव कृष्णावेणी देशावतु (IPS Krishnaveni Deshavastu) ने हस्ताक्षर किए हैं। वे भी आईपीएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal COP News: सुसाइड का स्टेट्स डाला ही था कि घर पहुंच गई पुलिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!