Bhopal News: ग्लोबल पार्क सिटी पोलेंड में हुई मौत पर प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: निर्माणाधीन मल्टी की नौंवी मंजिल पर स्थित डग से गिरकर मजदूर की हुई थी मौत, बिल्डर जयदीप प्रसाद ने जिस ठेकेदार को दिया था काम वह हुआ गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। निर्माणाधीन ग्लोबल पार्क सिटी पोलेंड की हाईराइज मल्टी में डेढ़ महीने पहले एक हादसा हुआ था। जिसमें जख्मी मजदूर की मौत हो गई थी। इसी मामले की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों में चूक के कारण यह हादसा हुआ। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक जयदीप प्रसाद (Jaideep Prasad) ने यह बोलकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया कि ठेका उन्होंने जालिम सिंह यादव (Jalim Singh Yadav) को दिया था। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

नौंवी मंजिल से गिरकर तीसरी मंजिल पर अटका था

कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को रवि ठाकुर पिता चैन सिंह ठाकुर उम्र 35 साल के मौत की सूचना दी गई थी। यह खबर हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मोहित गुप्ता (Dr Mohit Gupta) ने दी थी। जिस पर कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच हवलदार उमेश त्रिपाठी (HC Umesh Tripathi) कर रहे थे। पड़ताल में पता चला कि रवि ठाकुर (Ravi Thakur) पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी इलाके में रहता था। वह 15 अक्टूबर को निर्माणाधीन ग्लोबल पार्क सिटी ओलांद प्रोजेक्ट (Global Park City Poland) की नौवी मंजिल पर काम कर रहा था। वह मल्टी में​ स्थित डग में सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था। तभी वह गिरा और तीसरी मंजिल पर जाकर अटक गया। प्रोजेक्ट बिल्डर जयदीप प्रसाद का था। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिजली फिटिंग का काम अयोध्या नगर स्थित एन—सेक्टर निवासी जालिम सिंह यादव पिता गोरे लाल यादव उम्र 45 साल को दिया था। उसके ही पास मजदूरों से काम करने की जिम्मेदारी थी। लेकिन, जालिम सिंह यादव ने सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल में लापरवाही बरती। इस कारण 15 अक्टूबर को रवि ठाकुर हादसे का शिकार हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ 247/22 धारा 304—ए (लापरवाही से काम कराने के दौरान हुए हादसे में मौत का मामला) दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोने—चांदी के पांच लाख रूपए कीमती जेवरात चोरी 
Don`t copy text!