Bhopal News: बाथरुम में आकर गिरने पर जताया था विरोध, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मुकदमा

भोपाल। वृद्धा को सिर पर ईंट मारकर जख्मी कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जो कारण बताए हैं वह गले नहीं उतर रहे हैं। एफआईआर में दावा मारपीट करने का बताया जा रहा है। हालांकि घटनाक्रम को लेकर कई जगह तकनीकी पेंच भी है।
पुलिस ने यह दी है जानकारी
घटना पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के नजदीक एक बस्ती में हुई है। पीड़िता की उम्र 68 साल है। वह विधवा महिला है। वारदात रात साढ़े आठ बजे हुई थी। वह घर पर अकेली थी। तभी उसके बाथरुम में आकर अभिषेक (Abhishek) नाम का लड़का गिर गया। उसने शोर मचाया और बाहर आई तो गाली—गलौज करने लगे। इसी दौरान अभिषेक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। उसके साथ दूसरा आरोपी दीपक (Deepak) भी था। वह भी उसके साथ गाली—गलौज कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इससे पहले पीड़ित वृद्धा ने बताया कि दोनों आरोपी अभिषेक और दीपक का परी गायकवाड़ (Pari Gaikwarh) के साथ विवाद चल रहा था। जिसमें हुई मारपीट के वक्त बचते के लिए वह बाथरुम में चढ़ा और पीड़िता के यहां जाकर गिर गया था। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट का प्रकरण 27 फरवरी को दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।