Bhopal News: व्हीएनएस कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

Share

Bhopal News: होली वाले दिन अत्याधिक मात्रा में भांग का सेवन करने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रोफेसर की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में अत्याधिक मात्रा में भांग पीने की बातें सामने आ रही हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा तय की जाएगी।

छात्रो के साथ मिलकर पी थी भांग

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार कृष्णा नायक पिता उमेश नायक उम्र 28 साल सुभाष नगर (Subhash Nagar) के नजदीक अभिरुचि परिसर (Abhiruchi Parisar) में रहते थे। वे रातीबड़ स्थित व्हीएनएस कॉलेज (VNS College) मेें प्रोफेसर थे। कृष्णा नायक (Krishna Nayak) बीटेक छात्रों को पढ़ाते थे। वे ऐशबाग स्थित नवीन नगर (Naveen Nagar) में रहने वाले छात्रों के पास होली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भांग बनाई और उसका सेवन भी किया। उनके साथ छात्रों ने भी भांग उनके साथ पी थी। उनकी तबीयत बिगड़ी तो छात्र सबसे पहले प्रभात चौराहे के नजदीक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई गणपत सिंह (SI Ganpat Singh) कर रहे हैं। पुलिस छात्रों के बयान दर्ज कर रही हैं। वहीं पीएम रिपोर्ट में बिसरा की भी जांच की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रेम विवाह के दो साल बाद थाने पहुंची महिला 
Don`t copy text!