Bhopal News: बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद पूछताछ अंतिम दौर पर पहुंची

भोपाल। सीबीआई दिल्ली की टीम अब रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह और उनके एडवोकेट पुत्र समर्थ सिंह से चार इमली में स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है। इससे पहले मां-बेटे को सीबीआई (Bhopal News) ने मैनिट कैंपस में स्थित रेस्ट हाउस में रखा था। दोनों 2 जून तक सीबीआई के पास पूछताछ के लिए रिमांड पर हैं।
सीबीआई मुख्यालय में चल रही पूछताछ
इससे पहले सीबीआई (CBI) ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) के सामने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया था। जिसमें निकाले गए बिंदुओं के बाद मां-बेटे से उभयपक्षीय प्रश्न आमने-सामने बैठाकर पूछे गए। जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों और दिए गए बयानों को लेकर विरोधाभास होने पर सीबीआई ने सवाल दागे। ऐसा करते वक्त मां-बेटे सीबीआई की तरफ से रिकॉर्ड किए जाने वाले कैमरे के सामने बैठे हुए थे। मां-बेटे से चार इमली में स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ चल रही है। यह सुरक्षा के लिहाज से टीम को सुरक्षित लगने पर इसका चयन किया गया। इससे पहले मीडिया से बचने मैनिट (MANIT) के रेस्ट हाउस में सीबीआई की तरफ से पूछताछ की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को 16 मई को अग्रिम जमानत मिल गई थी। जिसके खिलाफ सरकार ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका उसे खारिज करने के लिए लगाई थी। अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद 28 मई की शाम लगभग पांच बजे उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मां-बेटे को अगले दिन भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) में पेश करके पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। इधर, गिरिबाला सिंह की तरफ से भी वकील ने कोर्ट में थाने से लेकर सभी स्थानों के सीसीटीवी फुटेज और ट्विशा शर्मा के बैंक स्टेटमेंट सुरक्षित रखने की मांग करते हुए याचिका अदालत में लगाई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।