India’s Most Wanted: भट्ट को दो बार मारने की कोशिश करने वाला पैंथर अगले महीने आ सकता है भारत

Share

सेनेगल सरकार से प्रत्यपर्ण की प्रक्रिेया हुई तेज, छह महीने पहले भारतीय एजेंसी की सूचना पर हुआ था गिरफ्तार

India's Most Wanted
रवि पुजारी की बाई तरफ पुरानी और दाई तरफ नई तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसी की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश रवि पुजारी उर्फ पैंथर (India’s Most Wanted) को जल्द भारत लाया जाएगा। एक जमाने में रवि पुजारी ने मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और राकेश रोशन जैसी हस्तियों को मारने की कोशिश की थी। रवि पुजारी पहले दाउद इब्राहिम गिरोह के लिए काम करता था। गिरोह टूटने के बाद वह छोटा राजन के रैकेट में शामिल हो गया था।

कुख्यात बदमाश रवि पुजारी हिन्दी, इंग्लिश के अलावा कन्नड़ भाषा का जानकार है। रवि पुजारी भारत से फरार होकर अफ्रीका के सेनेगल शहर में बस गया था। उसको डकार इलाके से पकड़ा गया था। वहां पर वह महाराज नाम से होटल चला रहा था। लेकिन, वहां से बैठकर अपने मुंबई में मौजूद गिरोह की मदद से रंगदारी (India’s Most Wanted) वसूल रहा था। उसके निशाने पर बॉलीवुड के अभिनेता, पत्रकार, बिल्डर समेत कई अन्य होते थे। रवि 22 जनवरी, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। रवि पुजारी जो कि छोटा राजन गिरोह के लिए काम करता था वर्ष 2000 में उसने अपनी गैंग बना ली। रवि पुजारी अपनी आदतों से बाज सेनेगल में भी नहीं आया। वहां उसने बैंकॉक शहर में गोलीबारी कराई थी। जिसमें उसकी भूमिका पाई गई थी।

उसके ही खास गुर्गो ने किया खुलासा
रवि पुजारी गिरोह तब सुर्खियों में आया जब उसने फिल्म निर्माता अली मोरानी पर जानलेवा हमला कराया। उस वक्त गिरोह के एक दर्जन कुख्यात बदमाशों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया था। यहां पता चला था कि इस पूरे मामले में सेनेगल में बैठे रवि पुजारी का हाथ है। इसके बाद उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ। ताजा घटनाक्रम में रवि पुजारी गिरोह के लिए काम करने वाले दो खास आदमी आकाश शेट्टी और विलियम रॉड्रिग्स को दबोचा। इन दोनों से ही हुई पूछताछ के बाद रवि पुजारी के सेनेगल के ठिकाने का राज पुलिस को मालूम हुआ था। यह राज इंटरपोल (Interpol) से भारतीय एजेंसियों ने साझा किया। जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:   Gang war : दिल्ली में दिन-दहाड़े बदमाशों ने चलाईं 17 गोलियां, पुलिस के एक फायर में मारा गया बदमाश

परिवार ने अपना गांव छोड़ा
रवि पुजारी ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Film Director Mahesh Bhatt) की दो बार हत्या की कोशिश की थी। इसके अलावा वह फिल्म निर्माता राकेश रोशन को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। रवि को पैंथर नाम से भी पुकारा जाता है। दरअसल, इसके पीछे की कहानी यह है कि वह जिस व्यक्ति से उगाही करने जाता है उसके पास वह अपना विजिटिंग कार्ड पहुंचाता है। इस कार्ड में पैंथर का निशान होता है। रवि मूलत: कर्नाटक का रहने वाला है। यहां मलप्पे गांव में परिवार रहता था। अब परिवार गांव छोड़कर जा चुका है। रवि के दो भाई और दो बहन हैं। पिता और एक भाई की मौत हो चुकी है। मां और उसकी बेटियां अब गांव में नहीं रहते। रवि की पत्नी पद्मा है जो फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार होकर छूट चुकी है। अब वह सेनेगल में रहती है। रवि की दो ​बेटी और एक बेटा है। रवि के खिलाफ मुंबई और कर्नाटक में 100 से ज्यादा केस हैं। रवि पर आरोप है कि उसने एयरलाइंस के मालिक वाहिद की हत्या कराई है।

Don`t copy text!