Car Loot : टॉय गन दिखाकर करता था लूट, 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़िया चुराई

Share

एएसआई को भी टॉय गन दिखाकर की डराने की कोशिश

कुणाल और उसका साथी शाहिद

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे शाहदरा जिले में पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुणाल है। जो करीब 20 साल से लूट (Car Loot) और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक कुणाल टॉय गन दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। डराने के लिए वो बच्चों वाली बंदूक (Toy Gun)  अपने साथ रखता था।

शाहदरा पुलिस को लंबे समय से कुणाल की तलाश थी। जो बुधवार रात पूरी हो गई। कुणाल अपने दोस्त शाहिद के साथ जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने कुणाल की गाड़ी का पीछा कर उसे घेर लिया। इस दौरान उसने रिवर्स गेयर डालकर भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सका।

गाड़ी से उतरते ही कुणाल ने एक मोटी रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन जवान घायल हो गए। लेकिन बहादुरी दिखाते हुए एक एएसआई ने कुणाल को पकड़ लिया। इस दौरान कुणाल ने गन से एएसआई को डराने की कोशिश की। लेकिन एएसआई तुरंत भांप गए कि वो टॉय गन से डरा रहा है।

कुणाल और उसके साथी को पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। अधिकारियों ने बताया कि कुणाल लग्जरी गाड़ियों को चुराने के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल करता था। उससे 4 ब्रेजा कार बरामद की जा चुकी है। पूछताछ में 100 से ज्यादा कारों की चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

कुछ साल पहले कुणाल ने एक ऑटो चोरी किया था। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। लेकिन माफी मांग लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस को लगा था कि वो सुधर जाएगा, लेकिन वो बड़ा चोर बन गया। कुणाल ने पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी। वो नाम और पता बदल लिया करता था। वर्तमान में उसने अपना नाम भूतनाथ रख लिया था।

यह भी पढ़ें:   Covid Pandemic Update News: जिन देशों में कम और अधिक वैक्सीनेशन उनके लिए डेल्टा खतरनाक
Don`t copy text!