Rape in Delhi : 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, सीसीटीवी फुटैज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Share

बच्ची को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था दरिंदा, कबूला गुनाह

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। पुलिस ने शुक्रवार को द्वारका के सेक्टर -23 में छह वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार (Rape in Delhi) करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना मंगलवार दोपहर को हुई। पुलिस ने कहा कि लड़की अपने घर के पास खड़ी थी, जब आरोपी ने लड़की को ‘फ्रूटी’ देकर बहला फुसला कर एकांत जगह पर ले गया और दरिंदगी की।

जिसके बाद आरोपी पीड़िता बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। उसे झाड़ियों से बरामद कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।शुरुआत में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता अपने माता-पिता का नाम भी नहीं बता पाई थी। लिहाजा पुलिस ने पुलिस ने उस इलाके की तलाशी ली, जहां पीड़िता मिली थी, जिसके बाद उसके माता-पिता तक पहुंचा जा सका।

पुलिस ने इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में घटना के दिन लड़की के साथ आरोपी दिखा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी की पहचान आसान हो गई क्योंकि उसने गिरफ्तारी के वक्त भी वही टी-शर्ट पहनी हुई थी, जो उसने घटना के दिन पहनी थी।”

पुलिस ने कहा कि आरोपी, बेरोजगार है उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि उसने पहले भी कितने दुष्कर्म किए है।

यह भी पढ़ें:   Farmer Tractor Rally: लाल किले की घटना से गुस्साए नेताओं में पड़़ी फूट

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल जाकर पीड़ित से मुलाकात की।

Don`t copy text!