5 साल के बच्चे के सामने महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

Share

दिल्ली में रहता है पति, मायके में रहती थी डॉक्टर

Dr. Khushboo Singh
डॉ. खुशबू सिंह

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur) में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर (Dr. Khushboo Singh Commit Suicide) जान दे दी। 38 वर्षीय डॉ. खुशबू सिंह बलरामपुर (Balrampur) जिले में पदस्थ थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात खुशबू सिंह ने आत्मघाती कदम उठा लिया। माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद खुशबू अपने 5 साल के बेटे रुद्राक्ष के साथ कमरे में चली गई थी। रात दो बचे रुद्राक्ष दौड़कर अपने नाना-नानी के कमरे में गया। उसने बताया कि मम्मी को कुछ हो गया है।

खुशबू के माता-पिता उसके कमरे में पहुंचे। जहां वो पंखे से बंधे हुए फंदे से लटक रही थी। उन्होंने किसी तरह खुशबू को नीचे उतारा और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। डॉ खुशबू बलरामपुर जिले के बारियो गांव में पदस्थ थीं।

इंजीनियर है पति

2013 में खुशबू सिंह ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले और दिल्ली में नौकरी करने वाले इंजीनियर पुनीत सिंह (Engineer Puneet Singh) से शादी की थी। खुशबू सरकारी नौकरी करती थी, लिहाजा वो अपने मायके में ही रहती थीं। पति पुनीत सिंह कभी कभार ही अंबिकापुर आया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति से दूर रहने की वजह से खुशबू परेशान रहती थी।

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं परिजन ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। खुशबू के पति को घटना की सूचना दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

यह भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश के बासमती चावल को लेकर तेज हुई सियासत, पाकिस्तान तक पहुंची बात

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!