वेलेन्टाइन डे पर लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की हेड कांस्टेबल मां की हत्या

Share

प्यार में रोड़ा बन रही थी मां, रात 1 बजे उतारा मौत के घाट

मृतक, हेड कांस्टेबल शशि माला

गाजियाबाद। Head Constable Shashi Mala Murder Case उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी हुई नाबालिग रिश्तों की मर्यादा भी भूल गई। चुन्नी से अपनी मां का गला घोंट दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी बेटी ने इसे आत्महत्या की घटना साबित करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में टूट गई और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद पति को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः बीजेडी नेता ने की थी महिला वकील और उसकी बेटी की हत्या

घटना 14 फरवरी यानि वेलेन्टाइन डे की है। जब दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल शशिमाला (Shashi Mala) अपने गाजियाबाद के बृज विहार कॉलोनी (Brij Vihar Colony) में स्थित घर पर थी। उसने अपनी बेटी को ब्वॉयफ्रेंड जितेंद्र के साथ देखा तो आग बबूला हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशि माला को पहले से अपनी बेटी और जितेंद्र के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। वो कई बार दोनों को अलग होने के लिए समझाइश दे चुकी थी। यहां तक कि शशि माला ने दोनों की पिटाई भी की थी। वेलेन्टाइन डे के दिन भी शशि माला ने बेटी और जितेंद्र को फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें:   UP Crime : 1500 रुपए के लिए 12 साल के लड़के की हत्या

यह भी पढ़ेंः स्कूल वैन में लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले, 8 बुरी तरह झुलसे

15 साल की लड़की को मां की समझाइश और फटकार खटक गई। हेड कांस्टेबल मां को वो अपने प्यार के रास्ते का रोड़ा समझती थी, लिहाजा उसने मां को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जितेंद्र के साथ मिलकर मां शशि माला का चुन्नी से गला घोंट दिया। जिसके बाद दोनों शशि माला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की ने मां की हत्या को आत्महत्या साबित करने की पुरजोर कोशिश की। उनसे डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि मां ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ेंः पहले चाकू से गोदा, फिर पटरी पर फेंक दी लाश

पुलिस ने शनिवार को बताया कि 15 वर्षीय एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी हेड कांस्टेबल मां की बृज विहार कॉलोनी में गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात 1 बजे के आसपास हुई और इस संबंध में एक शिकायत पीड़िता के पति, एसपी (सिटी) मनेश मिश्रा ने दर्ज की। एसपी ने कहा कि शशि माला (44) दिल्ली में एक पीसीआर वैन के साथ तैनात थीं।

यह भी पढ़ेंः चार ब्वॉयफ्रेंड घुमाने के बाद लड़की ने की शादी, सुहागरात पर गिफ्ट मिली तबाही

एसपी ने कहा कि शशि को उसकी बेटी, कक्षा 10 की छात्रा और उसके प्रेमी जितेंद्र ने मार दिया था, क्योंकि उनके रिश्ते का विरोध किया गया था। एसपी ने कहा कि आरोपी ने हेड कांस्टेबल की गला दबाकर हत्या करने के लिए चुन्नी का इस्तेमाल किया। जब पीड़िता का पति बिहार में अपने पैतृक निवास से घर आया, तो उसने शशि को अचेत अवस्था में पाया जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Meerut : थाने में हंगामा कर रहे थे किन्नर, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो
Don`t copy text!