Hyderabad : रातभर से लापता थी महिला डॉक्टर, सुबह पुलिया के नीचे मिला शव

Share

हत्या के सनसनीखेज मामले में उलझी पुलिस, हत्यारों की तलाश में लगी 10 टीमें

डॉ प्रियंका रेड्डी का इस हालत में मिला शव

हैदराबाद। हैदराबाद (Hyderabad) में एक 27 वर्षीय महिला डॉक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला (Lady Doctor’s Blind Murder Case) सामने आया है। डॉक्टर पी प्रियंका रेड्डी (P Priyanka Reddy) बुधवार रात से लापता थी। गुरुवार सुबह जली हुई हालत में उसका शव हाईवे की एक पुलिया के नीचे बरामद हुआ है। प्रियंका की रहस्यमयी हत्या की गुत्थी में पुलिस भी उलझ गई है, क्यों कि रात 9.44 बजे तक प्रियंका अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी। प्रियंका की गाड़ी पंचर हो गई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। प्रियंका की बहन ने फोन पर बात करते समय कुछ लोगों की आवाज सुनी थी, जो उसकी मदद करना चाह रहे थे। प्रियंका रेड्डी एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक (Assistant veterinarian) के पद पर काम रहीं थी।

पुलिस ने बताया कि रेड्डी परिवार के सदस्यों ने बुधवार रात करीब 10.30 बजे प्रियंका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह प्रियंका अस्पताल गई थी, वहां से शाम को घर लौटी थी। वह फिर से शाम 5.50 बजे क्लीनिक जाने के लिए घर से निकली थी। प्रियंका ने शमशाबाद टोल प्लाजा के पास अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जिसके बाद शेयरिंग टैक्सी ली थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में उसकी छोटी बहन ने कहा कि उसे प्रियंका का रात 9.22 बजे फोन आया था। उस वक्त वो टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। उसकी गाड़ी पंचर हो गई थी। एक बाइक सवार ने प्रियंका की मदद करने की बात कही थी। छोटी बहन के मुताबिक वो व्यक्ति कुछ दूरी तक गया भी था और लौटकर आकर उसने प्रियंका को बताया था कि आसपास की सभी दुकाने बंद है। प्रियंका ने अपनी छोटी बहन को बताया था कि उसे डर लग रहा था, क्यों कि पास में ही एक ट्रक के साथ कुछ लोग खड़े थे, जो उसे घूर रहे थे। छोटी बहन ने उसे 9.44 पर दोबारा फोन किया था, लेकिन तब तक प्रियंका का फोन बंद हो चुका था।

यह भी पढ़ें:   Hyderabad : कॉलेज प्रबंधन ने शॉर्ट्स और स्लीवलेस कुर्ती पर लगाई रोक, विरोध में उतरी छात्राएं

पुलिस ने कहा कि शव हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के पास पाया गया, जो टोल प्लाजा से लगभग 25 किमी दूर है। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि कर रही है और महिला के गायब होने के पीछे कम से कम दो लोगों की संलिप्तता की आशंका है।

मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद पाशा, शिवा, नवीन और केशव है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखा गुस्सा देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी आरोपियों को मृत्युदंड दिए जाने की बात कही है। उन्होंने अपील की कि कोई भी वकील इन आरोपियों का केस न लड़े, समाज इनका बहिष्कार करे।

अपील- स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए हमें सहयोग करें। ताकि विज्ञापन जनित दवाबों से मुक्त रहकर www.thecrimeinfo.com आप तक तथ्यपरक और मूल्य आधारित सूचनाएं पहुंचाता रहे। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें नई जानकारी जुटाने, शोध आधारित खबरें करने में मदद करेगा। आप हमें ऑनलाइन सहयोग प्रदान कर सकते है। साथ ही द क्राइम इन्फो के व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर, नाम एवं लोकेशन के साथ 9425005378 पर मैसेज करें। आप हमारे फेसबुक पेज The Crime Info को लाइक करें एवं यू ट्यूब चैनल The Crime Info को सब्सक्राइब करें।

Dena Bank
Account Holder – Keshav Raj Pande
Account Number – 114210024458
IFSC Code – BKDN0811142

यह भी पढ़ें:   घर में मृत मिले चार लोग, ‘कालाजादू’ का शक

Phone Pe या Bhim App नंबर- 9425005378

Don`t copy text!