Gang Rape : दोस्ती के जाल में फंसी लड़की, 5 युवकों ने रातभर बंधक बनाकर रखा

Share

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गजवेल शहर में पांच युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की को एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। 16 वर्षीय लड़की मुख्य आरोपी के झांसे में आ गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीतें बुधवार को लड़की के पास उसके कथित दोस्त का फोन आया था। उसने लड़की को घुमाने ले जाने का झांसा दिया। जिसमें वो फंस गई। लड़की उसके साथ घूमने जाने को राजी हो गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी उसे शहर के बाहर ले गया। सुनसान जगह पर जाकर मुख्य आरोपी ने अपने 4 दोस्तों को भी बुला लिया। फिर सभी दरिंदों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की को करीब 12 घंटे तक बंधन बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे कई बार बलात्कार किया गया।

जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 366 (उसकी इच्छा के खिलाफ महिलाओं का अपहरण), और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

रेप स्टेट बनता राजस्थान

राजस्थान में एक बार फिर एक महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। महिला को तीन लोगों ने हवस का शिकार बनाया। बीकानेर के छतरगढ़ की है। टीआई संदीप कुमार ने कहा कि 15 मई को महिला के साथ ज्यादती हुई थी। 18 मई को उसने मामला दर्ज कराया हैा। महिला ने बताया कि उसके साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। जब वो लकड़ी लेने जंगल गई थी। वहीं अलवर गैंगरेप मामले में राज्य सरकार की मुश्किलें पहले ही बढ़ी हुईी है। उसके बाद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रहीं है।

यह भी पढ़ें:   वीडियो देखकर घर में शराब बना रहे थे युवक, पहुंच गई पुलिस
Don`t copy text!