बदमाशों ने महिला सरपंच को घर में घुसकर मारी गोली, पति से की मारपीट

Share

चुनावी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला, पुलिस जांच में जुटी

घायल सुरेखा देवी, सरपंच

जयपुर। Woman Sarpanch Surekha Devi Shot at Alwar राजस्थान के अलवर में बदमाशों ने एक महिला सरपंच को घर में घुसकर गोली मार दी। घटना जिले की करौदा पंचायत (Karoda Panchayat) की है। यहां की नवनिर्वाचित सरपंच सुरेखा देवी (Sarpanch Surekha Devi) को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 4-5 नकाबपोश बदमाश सुरेखा देवी के घर पहुंचे थे। बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया, सरपंच पति मनोज ने जैसे ही गेट खोला, आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। सुरेखा देवी बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सरपंच पति ने मदद के लिए आवाज लगाई तो पूरा गांव एकत्रित हो गया। सुरेखा देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बेहरोर थाना पुलिस के अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि बदमाश पैदल ही सुरेखा देवी के घर पहुंचे थे। उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि हाल ही में राजस्थान में पंचायत चुनाव संपन्न हुए है।

वहीं नागौर की घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान के नागौर जिले में दो दलित युवकों के साथ कथित रूप से बर्बर तरीके से मारपीट के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इस बीच पुलिस ने रविवार को हुई इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गहलोत ने इस घटना को ‘वीभत्स’ बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि इस मामले में तत्काल व प्रभावी कार्रवाई की गयी है। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan Rape Case : पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
Don`t copy text!