Sikar : घर में फटा गैस सिलेंडर, 14 लोग झुलसे, 9 की हालत नाजुक

Share

गंभीर घायलों को जयपुर भेजा गया, कई मकानों में आई दरार

गैस सिलेंडर ब्लास्ट की तस्वीर

सीकर। Sikar Rajasthan राजस्थान के सीकर में गैस सिलेंडर फटने से 14 लोग झुलस गए। 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। हादसा शेखपुरा इलाके में एक घर में हुआ। असरार कुरैशी नाम के शख्स के मकान में नंदलाल सिंधी का परिवार किराए से रहता था। नाश्ता बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ। उसे सुधारने के दौरान सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था बिल्डिंग में मौजूद 14 लोग चपेट में आ गए। आसपास के कई मकानों में दरार आ गई। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बिल्डिंग में 25 लोग मौजूद थे। कोतवाली थाना टीआई कन्हैयालाल ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार मंजिल के घर में कुरेशी परिवार के 17 लोगों के 8 लोग किराए पर रहते हैँ।

हादसे की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर यज्ञमित्र सिंह देव, पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला, विधायक राजेन्द्र पारीक और नगर परिषद सभापति जीवन खान भी मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। वहीं बड़ी संख्या में शहरवासी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूरे  मामले की जांच में जुटी है। सीकर में अभी दहशत का माहौल है। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कई मकानों में दरारें आ गई। सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही लोग घायलों की मदद करने मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण गैस लीकेज होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Gang Rape : महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर डाल दिया वीडियो, 4 गिरफ्तार
Don`t copy text!