9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Share

आर्किलॉजिकल डिपार्टमेंट का कर्मचारी है दोषी

Shocked News
सांकेतिक चित्र

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक विशेष अदालत ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 50 वर्षीय दोषी आर्किलॉजिकल डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। अधेड़ उम्र के दोषी ने मई 2019 में अपने रिश्तेदार की बेटी को हवस का शिकार बनाया था। मामले में 9 महीने की सुनवाई के बाद स्पेशल जज कैलाश चंद मिश्रा ने उसे दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को पास्को एक्ट की धाराओं के तहत दोषी पाया। घटना 14 मई 2019 की है, जब दोषी शख्स अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। वो मेहमान बनकर गया था और उसने दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना के वक्त बच्ची की मां जो पेशे से डॉक्टर है, काम पर गई थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर दोषी ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। 18 मई को पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद आरकेपुरम पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता पर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इस बारे में गुरुवार रात महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। ‘‘लड़की का आरोप है कि उसका पिता बीते पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गत रात भी उसके साथ बलात्कार की कोशिश हुई लेकिन वह घर से भाग निकली और मामला दर्ज करवाया।’’ आरोपी एक किसान है जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेड़िकल जांच करवाई गई है।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan के Tonk में 39 साल के दरिंदे ने की थी 6 साल की बच्ची से हैवानियत, कबूला गुनाह
Don`t copy text!