Rajasthan Road Mishap: ट्रक और यात्री बस के बीच भिड़ंत, 10 की मौत और 25 घायल

Share

दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे जाम, मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, घटना पर सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

Rajasthan Road Acccident
दुर्घटना का खौफनाक मंजर की हकीकत को बयां करती क्षतिग्रस्त बस की तस्वीरें

बीकानेर। राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर (Bikaner) शहर में सोमवार सुबह भीषण दुर्घटना (Road Mishap) हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत होने के समाचार है। वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 11 (National Highway 11) पर हुई थी। दुर्घटना पर राजस्थानी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने दुख जताया है।

पुलिस ने बताया राजस्थान के बीकानेर जिले में डूंगरगढ़ (Dungargarh) के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ था। इसमें ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर (Rajsthan Road Accident) हुई थी। यात्रियों से भारी बस बीकानेर से जयपुर (Jaipur) की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी की टकराने पर दोनों वाहनों में आग लग गई थी। आसपास गांव वालों ने आवाज सुनी और वह उस तरफ भागे। लोगों ने आग बुझाने के लिए ट्यूब बेल से पाईप लगाकर आग पर काबू पाया। आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस बीच मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। प्रशासन घायलों की संख्या और मृतकों के वारिसों का पता लगा रहा है। प्रशासन ने अब तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है।

राजस्थान असुरक्षित
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलने पर सीएम अशोक गेहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मारे हुए लोगों के प्रति शोक जताया है। वहीं घायलों को उपचार हेतु मदद के लिए राशि देने को भी कहा है। पुलिस ने बताया कि जहां घटना हुई है वहां एक सप्ताह के भीतर में यह दूसरा बड़ा हादसा है। यहां कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अजमेर में हुए एक अन्य हादसे में 8 लोगों की जान गई थी। प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना की वास्तविक वजह पता लगाई जाएगी। जिसके बाद समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल दुर्घटना होने के ठोस कारण सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें:   Alwar Gang Rape: नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने की दरिंदगी
Don`t copy text!