Punjab Acid Attack: तीन साल तक बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, भागने पर तेजाब फेंका

Share

पीड़िता का पैर झुलसा, आरोपी की तलाश जारी

Pajab Brutal Murder Case
सांकेतिक चित्र

पंजाब। पंजाब (#Punjab Crime) के राजपुरा नगर में नाबालिग से दुष्कर्म (Punjab Minor Rape) किया गया। आरोपी ने नाबालिग को तीन साल से बंधक बना रखा था। पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर भागी तो जरूर। लेकिन, उसको इस बात की भनक लग गई। उसने नाबालिग पर तेजाब डालकर (Patiyala Acid Attack) जलाने की कोशिश की। तेजाब के हमले में नाबालिग का पैर झुलस गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। इधर, पंजाब में एक बार फिर खुलेआम तेजाब बिक्री को लेकर विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।

ताजा घटना पंजाब (#Punjab Acid Attack) राज्य के पटियाला (#Patiyala Acid Attack) जिले की है। यहां राजपुरा नगर में एक नाबालिग पर एसिड से हमला किया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अप्रैल—2017 में उसकी बेटी 14 वर्ष की थी। वह नौवीं कक्षा में दाखिला ले रही थी। उसी दौरान घर के पास उसकी बुआ के पास रहने वाला मनजीत (Manjeet) नाम का लड़का उसकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था। बच्ची ने उससे तंग आकर मां को यह जानकारी दी थी। उसे समझाने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कुछ दिन बात उसकी बच्ची घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने सिटी थाना पुलिस के पास दर्ज कराई थी। करीब एक वर्ष बाद उन्हें पता चला था कि मनजीत बच्ची को असम (#Asam) के गुवाहाटी(#Govahati) ले गया है। जहां उसे वह बंधक बनाकर दुष्कर्म (#Patiyala Minor Rape) करता है। इस बात का पता उसकी बेटी ने फोन पर बताया था।
उसने परिवार से मदद मांगी थी। नाबालिग परिवार से बातचीत करती है पता चलने पर मनजीत शहर बदलकर उसको रखने लगा। उसके साथ मारपीट करता था। वह लगातार उसके साथ तीन सालों तक दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। आरोपी कुछ समय पहले धूरी के गांव में जहां मनजीत के माता पिता रहते है वहां उसको लेकर पहुंचा। उसको लगता था कि नाबालिग भाग जाएगी। इसलिए उसको वह बांधकर रखता था। किसी तरह बेटी उसके चंगुल से निकलकर 11 दिसंबर को राजपुरा उसके पास आ गई थी। इस बात का आरोपी को पता चला तो वह उसको तलाशता उसके घर पहुंच गया। आरोपी ने चाकू की नोंक पर धमकाने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। इस दौरान वह फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:   Amritsar Crime: पत्नी ने तलाक नहीं दिया तो पति ने डाला केमिकल

आरोपी से बचाने के लिए नाबालिग को परिजनों ने घर में रखने की बजाय बोर्डिंग स्कूल में दाखिला करा दिया। जिसकी भनक उसको लग गई। जिसके बाद आरोपी उसकी बेटी पर तेजाब उड़ेलने के लिए पहुंच गया। बच्ची के पैर पर तेजाब गिर (#Patiyala Acid Attack) गया है। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई है। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Don`t copy text!