Nagpur Gang Rape Case : Boyfriend के साथ जंगल गई थी 12 वीं की छात्रा, 5 दरिंदों ने घेरा

Share

आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

Gang Rape Case
सांकेतिक फोटो

नागपुर। Nagpur  महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर से गैंगरेप (Nagpur Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में एक 12 वीं की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। 5 दरिंदों ने उसे हवस का शिकार बनाया। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने प्रेमी (Boyfriend) के साथ घूमने गई थी। उसी दौरान दरिंदों ने उन्हें घेर लिया। वो छात्रा को उठाकर ले गए और बारी-बारी से बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 19 वर्षीय युवती ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। घटना नागपुर जिले की कुही (Kuhi) तहसील की है। जहां वो अपने प्रेमी के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को युवती के साथ गैंगरेप हुआ था। पीड़िता 12 वीं की छात्रा है, हाल ही में वो स्टेट बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई थी।

यह भी पढ़ेंः चार ब्वॉयफ्रेंड घुमाने के बाद युवती ने की शादी, सुहागरात पर गिफ्ट मिली तबाही

पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने प्रेमी से मिलने कुही कस्बे (Kuhi Town) में गई थी। जहां से दोनों बाइक से खैरी गांव (Khairi Village) से लगे जंगल की तरफ गए थे। जंगल में जाते वक्त उनकी बाइक में कुछ खराबी आ गई। इसी दौरान आरोपी युवक मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने छात्रा को पकड़ लिया और वो उसे जबरदस्ती जंगल के अंदर की तरफ ले गए। जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। जिसके बाद छात्रा और उसका ब्वॉयफ्रेंड किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब हुए और भागकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें:   Gangster Ejaj Lakdawala गिरफ्तार, कभी हुआ करता था Daud Ibrahim का करीबी

यह भी पढ़ेंः जिगोलो से शौक पूरा कर रही थी रसूखदारों की पत्नियां, पुलिस पहुंची तो हुआ ये

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करते वक्त वीडियो भी बनाया था। हवस मिटाने के बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके प्रेमी को धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लिहाजा घटना की रिपोर्ट चार दिन बाद दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ेंः देह व्यापार पर कोरोना का असर, सेक्स वर्कर ने काम किया बंद

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान आकाश गुलाबराओ लेंडे (26), सुनील उर्फ सुमित यशवंत गवली (27), सूरज बंदु माने (22), चंद्रशेखर रवींद्र यादव (19) और पंकज विलास कुठे (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376 (D) और 506 (criminal intimidation) के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

Don`t copy text!