Bhopal Dowry Case: ससुराल वालों से तंग दो महिलाएं पहुंची थाने

Share

पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) से प्रताड़ित होकर दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। मामले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाना का हैं। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी लालची ससुराल वालों ने दहेज (Madhya Pradesh Dowry Case) के लिए उसे ताने मारने बंद नहीं किए। जिससे तंग आकर युवती थाने पहुंच गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने पति समेत ससुराल (Bhopal Crime Against Woman) वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: लालची ससुराल वालों के खिलाफ दजेह प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

महिला थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com द क्राईम इंफो डॉट कॉम को बताया कि 26 वर्षीय युवती ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। युवती ने बताया कि वह कमला नगर की रहने वाली हैं। परिजनों ने उसकी शादी छह साल पहले गुजरात के सूरत शहर में रहने वाले जितेंद्र पान पाटिल (Jitendra Pan patil) के साथ तय की थी। दोनों पक्षों ने दहेज में लेन—देन की सारी बात कर ली थी। शादी के दौरान उसे गृहस्थी के सामान के साथ दहेज में लाखों रूपए दिए थे। शादी के कुछ महीनों तक ससुराल वालों ने उसे कुछ नहीं कहा। तभी अचानक किसी बात को देकर जितेंद्र के साथ उसका विवाद हो जाया करता था। इस बात की भनक सास बेबी को लगते ही मायके वालों को भला बुरा कहा जाने लगा। विरोध किया तो ससुर साहब राव ने उसके मायके वालों को फोन करके उटपटांग बोलना शुरू कर दिया। जब इस बात को लेकर मायके वालों ने युवती को समझाया तो दहेज मांगने की बात सामने आई। जिससे तंग आकर युवती ने मायके आकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र पान पाटिल सास बेबी और ससुर साहब राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Drug Racket:  इंटरनेट की दुनिया में होती थी इस जहर की बुकिंग

यह भी पढ़ें: शादी के दो साल बाद ही महिला पहुंची थाने

इधर, महिला थाना पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। युवती ने बताया कि वह महामाई का बाग ऐशबाग में रहती है। परिवार वालों ने उसकी शादी सीहोर निवासी सतेंद्र सिंह (Satendra Singh) से करवाई थी। शादी के दौरान उसे दहेज में गृहस्थी का सामान ससुराल वालों को दिया गया था। शादी के कुछ समय तक सब ठीक था। अचानक छोटी—छोटी बातों को लेकर उसके और सतेंद्र के बीच अनबन होने लगी थी। दोनों के विवाद के बाद सतेंद्र उसके साथ मारपीट करने लगा था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सास सीमा और देवर नीतेंद्र ने उसे सताना शुरु कर दिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। जब ससुराल में ही रहने की जिद की तो उन्होंने कहा कि वह दहेज में 5 लाख रुपए लेकर आए। ऐसा नहीं होने पर उसको मायके में ही रहने के लिए कहा गया। पुलिस ने आरोपी पति सतेंद्र सिेंह सास सीमा और जेवर नीतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: जेल के भीतर मौत होने तक सजा
Don`t copy text!