TikTok से खुला महिला की हत्या का राज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

फ्लैट में मिली थी महिला की लाश, पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी

सांकेतिक चित्र

नोएडा। Greater Noida Murder Case वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक की वजह से हादसें और मौत की खबरें तो सामने आती ही रहती है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक महिला की हत्या के पीछे की एक वजह भी टिकटॉक (TikTok) है और उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने में भी पुलिस को टिकटॉक के जरिए ही मदद मिली। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में एक महिला मृत मिली। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के दोस्त को गिरफ्तार किया है। जो टिकटॉक के जरिए ही महिला के करीब आया था।

बिसरख इलाके में रहने वाली महिला गुरुवार रात अपने फ्लैट में मृत मिली। उसका बेटा जब रात 8 बजे काम से लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। बहुत खटखटाने के बाद वो किसी तरह दूसरे रास्ते से फ्लैट में दाखिल हुआ। जहां उसकी मां मृत पड़ी थी, हत्यारे ने उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटैज खंगाले। जिसके बाद महिला का मोबाइल फोन खंगाला गया।

पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि टिकटॉक वीडियो और सीसीटीवी फुटैज के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी राघव कुमारदिल्ली के पीरागढ़ी का रहने वाला है। महिला और राघव एक दूसरे को पिछले 2 साल से जानते थे। उनकी दोस्ती टिकटॉक और लाइकी एप के जरिए हुई थी। चंदर ने कहा, “दोनों इन ऐप पर सक्रिय थे और एक-दूसरे के वीडियो साझा करते थे। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि राघव कभी भी महिला के घर पहुंच जाता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोने की अंगूठी और नकदी चोरी 

डीसीपी ने संवाददाताओं से कहा, “कल उनके बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और राघव ने महिला की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने घर को बाहर से लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इकट्ठा किए गए सबूतों की मदद से छह घंटे के भीतर ट्रैक कर लिया गया। राघव के खिलाफ बिसरख पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्यवाही चल रही है, उन्होंने कहा।

Don`t copy text!