Bhopal Road Mishap: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Share

हादसे में एक अन्य जख्मी, आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी होना शेष

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) अशोक लीलैंड कंपनी के एक पिकअप वैन की टक्कर से जख्मी किशोर की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त भी जख्मी है। दुर्घटना का यह मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Road Mishap) की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। दुघर्टना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत (Bhopal Crime) हो गई। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर दूसरी तरफ हबीबगंज थाने में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़े: बच्चों से भरी मैजिक को बस ने टक्कर मारी

गोविंदपुरा पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि मृतक राजा गोस्वामी (Raja Goswami) पिता प्रेमजीत उम्र 17 साल की दुघर्टना में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि मृतक चांदबड़ पिपलानी का रहने वाला था। उसका दोस्त अमन सिंह पिता रूप सिंह पचास क्वाटर पिपलानी में रहता है। सोमवार दोपहर 1:30 बजे राजा अपने दोस्त अमन (Aman) के साथ एवेंजर बाइक पर था। दोनों बरखेड़ा पठानी जा रहे थे। उसकी गाड़ी के पीछे दूसरी बाइक से आशीष भी जा रहा था। तभी अशोक लीलैंड कम्पनी की पिकअप वैन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर होते ही दोनों सड़क किनारे गिर गए थे। गिरने के दौरान राजा को सिर में गंभीर चोट आई थी। वही अमन भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुघर्टना के बाद दोनों को अशीष और उसके दोस्त अंकुश ने एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें:   Sehore Scam : 12 लाख मंजूर कराए, काम 2 लाख का रुपए का किया

राजा की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसको हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में जख्मी अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: बसों की टक्कर से दो छात्रो की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
इधर, हबीबगंज पुलिस ने बताया कि विक्रांत श्रीवास्तव पिता ओम शंकर उम्र 23 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक चौकसे नगर डीआईजी बंगलो में रहता था। वह गौतम नगर र्ई—7 में अटल मेमोरियल कैंसर अस्पताल में काम करता था। घटना वाली सुबह करीब 10:40 बजे अस्पताल के नजदीक वह बेहोशी की हालत में उसके दोस्त आशीष को मिला था। आशीष उसे उसी हालत में हमीदिया अस्पताल लाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की अभी ठोस वजह पता नहीं चली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कारण पता चल सकेंगे।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC News: नगर निगम की आर्थिक हालत खराब

 

Don`t copy text!