Coronavirus : इंदौर में आज फिर एक डॉक्टर की मौत, भोपाल में 3 डॉक्टर पॉजीटिव मिले

Share

इंदौर में शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत, 27 पर पहुंचा मौत का आंकड़ा

सांकेतिक चित्र

इंदौर। Coronavirus मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग (Health Department MP) बुरी तरह इसकी चपेट में आ गया है। शुक्रवार को इंदौर में एक ओर डॉक्टर की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। डॉ. ओमप्रकाश चौहान (Dr. Omprakash Chouhan) का कोरोना से जंग लड़ते हुए निधन हो गया। गुरुवार को इंदौर में ही डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हुई थी। वहीं भोपाल में भी दो महिला डॉक्टरों समेत 3 डॉक्टरों की कोविड-19 पॉजीटिव पाई गई है।सीएमएचओ इंदौर ने बताया कि डॉ. चौहान धार में आयुष अधिकारी रहे। जिसके बाद वे इंदौर में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। 8 दिन पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही चौहान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। साथ ही उन्होंने तीन अन्य मरीजों की मौत की भी पुष्टि की है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट किया कि-

इंदौर में कोरोना से फिर एक डॉक्टर की मौत..! पूरे देश में डॉक्टर मरीज़ों को बचा रहे हैं,  मप्र में डॉक्टर खुद ही नहीं बच पा रहे हैं। शिवराज जी, कितनी मौतों के बाद मानोगे कि महामारी से लड़ना अकेले के बस की बात नहीं..!

यह भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ‘बीमार’, डॉक्टर ने बताई वजह

कमलनाथ ने जताया दुख

इंदौर में कोरोना से जंग लड़ते हुए आज एक और चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश चौहान की दुःखद मृत्यु की जानकारी मिली। ऐसे कर्मवीर योद्धा को भी नमन। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करे। हम सब मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करे।

यह भी पढ़ें:   TCI Exclusive : कोरोना संदिग्ध का सैंपल तक नहीं लिया, भोपाल में महिला निकली पॉजीटिव

सांसद नकुलनाथ का ट्वीट

इंदौर में कोरोना से जंग लड़ते हुए एक और चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश चौहान के निधन की ख़बर दुःखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें..

Don`t copy text!