छह हजार रुपए के लिए जानलेवा हमला, घायल से सुनिए पूरी दास्तां

Share

राजधानी के ईटखेड़ी इलाके की दिल दहला देने वाली घटना, हमले के बाद भागा आरोपी

भोपाल। महज छह हजार रुपए के लिए एक अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला इतना घातक था कि जख्मी बोलने की स्थिति में नहीं था। फिर भी उसने जो अपनी दास्तां सुनाई वह दहला देने वाली है। जख्मी व्यक्ति की हालत नाजुक है और उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईटखेड़ी थाना प्रभारी कैलाश सौलंकी ने बताया कि घटना का पता चलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अशोक कुशवाहा है जो डीजे का काम करता है। उसने बजरिया इलाके में रहने वाले कैलाश सूर्यवंशी को पार्टी करने के बहाने बुलाया था। कैलाश भी डीजे साउंड सिस्टम का काम करता है। दोनों ईटखेड़ी इलाके में आए तो आरोपी ने छुरी से कैलाश के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। कैलाश के बेटे गोलू ने बताया कि पिता की हालत नाजुक है। आरोपी टीलाजमालपुरा इलाके के इंद्रा नगर क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने हमले का मामला दर्ज करने की पुष्टि की हैं। लेकिन, प्रतिदिन भेजी जाने वाली रिपोर्ट में घटना को लेकर कोई खुलासा थाना पुलिस ने नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस के सामने भूले से मत बोलना हिन्दी हैं हम

पीठ पीछे किया वार
जख्मी कैलाश ने वीडियो में अपनी आप बीती बताते हुए जानकारी दी कि घटना के वक्त अशोक अकेला नहीं था। उसके साथ छोटू नाम का एक लड़का भी था। हमला पीछे से किया गया। हमले के पीछे वजह बताते हुए कैलाश ने बताया कि उसने कभी डीजे की मशीन किराए पर दी थी। जिसका छह हजार रुपए किराया उसे वसूलना था। इसी रकम को लेकर वह बार-बार उससे बोल रहा था। हमले के बाद से आरोपी अशोक फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़ में आने के बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि घटनास्थल पर खूनी संघर्ष के निशान भी मिले हैं।

जख्मी कैलाश से आप खुद ही सुन लीजिए पूरी दास्तां

यह भी पढ़ें:   MP Corruption: सामाजिक न्याय विभाग की योजना का फायदा उठाने पूर्व कर्मचारी ने किया फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!