Mahatma Gandhi को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने वाले अनिल सौमित्र नपे

Share

मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमित्र को प्रवक्ता समेत सभी पदों से हटाया

अनिल सोमित्र

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)  को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने वाले अनिल सौमित्र  (anil saumitra) को भारतीय जनता पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता सौमित्र ने फेसबुक पर गांधी जी (Mahatma Gandhi) के बार में लिखा था कि ‘’राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुल लायक तो कुछ नालायक। जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।  गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने वाले प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर घिरीं भाजपा के लिए अनिल सोमित्र का बयान मुसीबत बनता जा रहा था। लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सोमित्र को सभी पदों से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। साथ ही उनके बयान के लिए 7 दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है।

अऩिल सोमित्र की फेसबुक पोस्ट

 

आगे सोमित्र ने कहा कि ‘’भारत सनातन काल से राष्ट्र है। इसलिए ऋषि- मुनी भी इसके पुत्र हो सकते है, पिता कोई नहीं हो सकता। नेशन स्टेट की थ्यौरी में कहा गया कि भारत राष्ट्र राज्य बनने की प्रक्रिया में है। फादर ऑफ नेशन का कॉन्सेप्ट यूरोपियन और ईसाई कॉन्सेप्ट है। इस कॉन्सेप्ट के मुताबिक जो राज्य का निर्माता होता है उसे फादर आफ नेशन कहते है। इसी कॉन्सेप्ट को बदलकर भारत में राष्ट्रपिता कर दिया गया। भारत में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही।‘’

सोमित्र को पार्टी से हटाया गया

 

‘’ऋषि मुनी भी राष्ट्रपिता हो सकते थे। लेकिन कोई भी भारत का पिता नहीं है। गांधी जी भारत के सुपुत्र हो सकते है। लेकिन पिता नहीं हो सकते। ऐसा होता तो नेहरू भी पिता हो सकते थे। जिन्ना को पाकिस्तान का निर्माता मानते है तो भारत के निर्माण में नेहरू की भूमिका थी तो उन्हें राष्ट्रपिता क्यों नहीं मानते।‘’ ‘’गांधी जी के आशीर्वाद से पाकिस्तान का निर्माण हुआ। इसलिए उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:   Controversial Tweet : कमलनाथ की तस्वीर पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ेंः प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं करेंगे पीएम मोदी

Don`t copy text!