छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी का गला रेंता

Share

हमले में शामिल आधा दर्जन से अधिक आरोपी फरार, तलवार और चाकू के कई वार

उज्जैन। धर्म की नगरी नाम से विख्यात शहर में एक निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। घटना महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा के नजदीक गणेश कॉलोनी की है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। उसको पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार हत्या की यह घटना रविवार शाम हुई थी। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी पहचान योगेंद्र उर्फ बल्लू पिता रघुनाथ बैरागी उम्र 20 साल के रूप में हुई है। योगेंद्र यहां गणेश कॉलोनी में रहता था और वाहन चलाता था। पुलिस को इस मामले में राजकुमार, मोनू मौर्य, श्रवण, सुनील सूर्यवंशी, अजय समेत अन्य व्यक्तियों की तलाश है। योगेंद्र के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए। इसमें से एक वार उसके गले पर लगा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौप दिया है।

अस्पताल में लाश छोड़कर भागा

इधर, सागर जिले के महाराजपुर में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन, जब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया तो वह भाग गया। वृद्ध की पहचान गायत्री कॉलोनी निवासी शिवचरण वर्मा उम्र 60 साल के रूप में हुई है। जांच में पुलिस को मालूम हुआ है कि शिवचरण ने माइक्रो फायनेंस कंपनी से 60 हजार लिए थे। यह रकम वृद्ध के बड़े भाई दामोदर के साले अखिलेश विश्वकर्मा ने दिलाई थी। इसी रकम को वापस मांगने पर हुए विवाद में अखिलेश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद वह ही उसे अस्पताल ले गया था। घटना वाले दिन वृद्ध अपने भाई के यहां होली पर गुलाल लगाने गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल के रिसेप्शनिस्ट ने गटका जहर
Don`t copy text!