Delhi Riots : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, पूछे पांच सवाल

Share

दिल्ली की स्थिति पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में प्रस्ताव पास

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

नई दिल्ली। Sonia Gandhi Press Conference on Delhi Riots उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा पर सियासत तेज हो गई है। बुधवार सुबह कांग्रेस ने कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक की। जिसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रेस वार्ता की। सोनिया गांधी ने दिल्ली के दंगों के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का इस्तीफा मांगा। साथ ही पांच सवाल भी पूछे। उन्होंने नाम न लेते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के भड़काऊ बयानों को भी हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि रविवार रात के बाद दिल्ली का माहौल बिगड़ा था। केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है। ऐसे में इस सीडब्ल्यूसी की बैठक और सोनिया गांधी की प्रेस वार्ता को बचाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़िएं क्या कहा सोनिया गांधी ने

”दिल्ली में हो रही घोर हिंसा और जानमाल के नुकसान, हर रोज बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए। कांग्रेस कार्यसमिति की आपातकालीन बैठक हुई। पिछले इतवार से हो रहे लगातार दर्दनाक हादसों के पीछे एक सोचा समझा षड़यंत्र है। इस साजिश को देश ने दिल्ली के चुनाव के दौरान भी देखा। भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर डर और नफरत का माहौल फैलाया। एक ऐसा बयान एक भाजपा नेता के द्वारा पिछले इतवार को भी दिया गया। जब उसने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तीन दिन बीतने के बाद हमे कुछ नहीं कहना। पिछले 72 घंटे में केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा जानबूझकर कुछ कार्रवाई न करने के कारण 20 से अधिक जिंदगियां जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और एक पत्रकार की जान गई। सैकड़ों लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में चारों और हिंसा फैली है। कांग्रेस कार्यसमिति सभी पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करती है। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है”

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : पैरोल पर छूटा बंदी हमेशा के लिए होना चाहता था आजाद, अब डबल मर्डर की काटेगा सजा

गृह मंत्री दें इस्तीफा

”कांग्रेस कार्यसमिति का मानना है कि दिल्ली की इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार और खास तौर पर गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार है। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शांति और सद्भाव बनाए रखने में विफल है और जिम्मेदार है। दोनों सरकार के जिम्मेदारी निभाने में विफलता के कारण देश की राजधानी इस त्रासदी का शिकार बनी है।”

कांग्रेस कार्यसमिति देश की तरफ से सवाल पूछती है..

पहला सवालः पिछले इतवार से देश के गृह मंत्री कहा थे और वो क्या कर रहे थे ?

दूसरा सवालः पिछले इतवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री कहा थे और वो क्या कर रहे थे ?

तीसरा सवालः दिल्ली चुनाव के बाद इंटेलीजेंस के द्वारा क्या जानकारी दी गई और उन पर क्या कार्रवाई हुई ?

चौथा सवालः इतवार की रात से दंगों वाली जगह कितनी पुलिस फोर्स लगाई गई, जबकि ये साफ था कि स्थिति बिगड़ने वाली है ?

पांचवा सवालः जब दिल्ली में हालात बिगड़ गए थे, पुलिस का कंट्रोल नहीं बचा था तो सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स क्यों नहीं बुलाया गया ?

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की जनता से शांति और सद्भाव बनाने की अपील की। उन्होंने अपील की कि नफरत की राजनीति में न फंसे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वो पीड़ित परिवारों का साथ दें।

Don`t copy text!