Brutally Murder : महिला ने सेक्स से किया इनकार तो युवक ने कर दी हत्या

Share

पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचल दिया सिर

सांकेतिक फोटो

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में दुष्कर्म का विरोध करना एक महिला पर भारी पड़ गया। 30 साल के युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या (Brutally Murder) कर दी और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से सिर कुचल दिया। 15 जुलाई को पुलिस ने महिला का शव विरार इलाके के एक फार्महाउस से बरामद किया था। महिला का शव खून से लथपथ था और सिर कुचला गया था। लिहाजा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने 17 जुलाई की रात राजेश पवार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी हेमंत काटकर ने बताया कि पूछताछ में राजेश ने जुर्म कबूल कर लिया है। राजेश ने बताया कि वो महिला से सेक्स करना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं हुई, लिहाजा उसने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी अपने फार्महाउस पर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसे पीड़िता मिली। आरोपी ने उसे किडनेप करने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह महिला छूटने में कामयाब हो गई। महिला ने आरोपी से कहा था कि वो इस घटना की जानकारी अपने पति और गांव वालों को देगी। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़ें:   Pakistani Singer Rabi Pirzada ने पीएम मोदी को दी बम से उड़ाने की धमकी
Don`t copy text!