फेसबुक से की थाईलैंड की महिला से दोस्ती, होटल में किया गैंगरेप

Share

बेटे से मिलने इंडिया आई थी महिला

Noida Gang Rape
सांकेतिक फोटो

कोच्ची। Thailand national Woman Gang Raped in Malappuram Kerala फेसबुक से दोस्ती और फिर दुष्कर्म का ताजा मामला केरल से सामने आया है। जहां एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप किया गया। थाईलैंड की महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होटल में बंधक बनाकर उसे हवस का शिकार बनाया। घटना मलप्पुरम जिले की है, जहां पीड़िता ने अपने बेटे का एडमिशन कराया था। पीड़िता और एक आरोपी मोहम्मद इंसाफ के बीच पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। मामले में पुलिस ने मोहम्मद इंसाफ और उसके दोस्त अंसारउद्दीन को कोनडोट्टी से गिरफ्तार कर लिया है।

46 वर्षीय थाईलैंड की महिला की करीब 7 महीने पहले मोहम्मद इंसाफ से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। जिसके बाद महिला ने अपने बेटे का एडमिशन मलप्पुरम जिले के एक स्कूल में कराया था। हाल ही में महिला बैंकॉक से मलप्पुरम पहुंची थी। वो अपने बेटे से मिलने केरल आई थी। जहां वो एक होटल में रुकी थी। इसी दौरान मोहम्मद इंसाफ अपने दोस्त अंसारउद्दीन के साथ महिला से मिलने होटल में पहुंचा। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Telangana Encounter: High Court ने "दिशा" के मारे गए आरोपियों के पोस्टमार्टम Delhi AIIMS में कराने के दिए आदेश
Don`t copy text!