मां को प्रेमी के साथ देख खौला युवक का खून, जानिए फिर क्या हुआ

Share

सुनसान इलाके में मां को प्रेमी के साथ देखा तो यकीन में बदल गया शक

Extra Martial Affair
सांकेतिक फोटो

मुंबई। मां के अवैध संबंधों ने एक बेटे को कातिल बना दिया। मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है। जहां एक महिला के प्रेमी की हत्या के आरोप में 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की मां और उसका प्रेमी बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Bus Stop) के एक बस स्टॉप पर बैठे थे। इसी दौरान युवक वहां पहुंच गया। मां को किसी शख्स के साथ बैठा देख उसका खून खौल गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को शक था कि उसकी मां और पीड़ित परवेज शेख के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे जब उसने दोनों को सुनसान इलाके के बस स्टॉप पर बैठे देखा तो उसका शक यकीन में बदल गया। वो दौड़कर दोनों के पास पहुंचा, रास्ते में पड़े एक पेविंग ब्लॉक को उसने उठा लिया। उसी ब्लॉक से उसने परवेज के चेहरे पर हमला कर दिया।

राहगीरों ने युवक को काबू में करने की कोशिश की। जिसके बाद परवेज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हमला बहुत खतरनाक था, जिससे परवेज को गंभीर चोट आई थी। इलाके के दौरान परवेज ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी प्रदीप भोसले ने कहा कि आरोपी एम एच साबू सिद्दकी कॉलेज का छात्र है। वो इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कर रहा है। राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसे गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   शादीशुदा प्रेमी को खुश करने युवती ने भेजा छोटी बहन का नहाते हुए Nude Video
Don`t copy text!