Bhopal News: तीसरी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: लड़की से चल रहा था परेशान, कई चौंका देने वाली बात आई सामने, जिनकी पुलिस कर रही जांच

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। इंजीनियरिंग छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के शाहजहांनाबाद इलाके की है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह किसी लड़की से परेशान चल रहा था। इस मामले में कई चौंका देने वाली जानकारियां सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। जिनके विषय में पुलिस जांच कर रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दोस्तों से होगी पूछताछ

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 10 मार्च की रात लगभग साढ़े 11 बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गौर (Dr Gour) ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 12/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान गिरीश शर्मा पिता यूएम शर्मा उम्र 30 साल के रूप में हुई है। वह मीनाक्षी अपार्टमेंट ईदगाह हिल्स इलाके में रहता था। उसके पिता उसके साथ नहीं रहते। मां पशु अस्पताल में डॉक्टर है। गिरीश शर्मा (Girish Sharma) इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाई थी। परिजनों ने बयान में बताया कि उसे कोई लड़की परेशान कर रही थी। जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   JK Hospital Latest News: आईटी मैनेजर ने अपना सोशल अकाउंट किया ब्लॉक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!